Photo Gallery
मिसाल: समस्तीपुर का हरपुर बोचहां बना राष्ट्रीय हरित पंचायत
मिसाल: समस्तीपुर का हरपुर बोचहां बना राष्ट्रीय हरित पंचायत
घटती हरियाली और पर्यावरणीय संकट के दौर में समस्तीपुर की हरपुर बोचहां पंचायत ने मिसाल कायम की है। मनरेगा योजना के तहत पंचायत में 1.17 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंचायत में महोगनी, गम्हार, पॉपलर, जामुन, लीची, आम, अमरूद, पीपल, नीम सहित कई प्रजातियों के फलदार एवं इमारती पौधे लगाए गए हैं। पंचायत की हरियाली और पौधरोपण के उल्लेखनीय कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।