Photo Gallery
सवा लाख पौधे लगाकर हरपुर बोचहा बना राष्ट्रीय ग्रीन पंचायत
सवा लाख पौधे लगाकर हरपुर बोचहा बना राष्ट्रीय ग्रीन पंचायत
समस्तीपुर जिले की हरपुर बोचहा पंचायत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए सवा लाख पौधे लगाए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पंचायत में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया, जिससे गांव की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर हरियाली बढ़ी। इस उल्लेखनीय पहल के चलते हरपुर बोचहा को राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन पंचायत के रूप में पहचान मिली।